राफेल को भारत लाने वाले पायलटों में हरियाणा के रोहित कटारिया भी शामिल

                          गुरुग्राम के बसई गांव के रोहित कटारिया देश के उन चुनिंदा पायलटों में एक हैं जो फ्रांस से अत्याधिक लड़ाकू विमान राफेल लेकर भारत आए हैं। रोहित कटारिया के पिता भी आर्मी से रिटायर्ड कर्नल है। वह फ्रांस जाकर राफेल चलाने की ट्रेनिंग भी ले चुके है। रोहित कटारिया कोडरमा स्थित सैनिक स्कूल के छात्र रहे है।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सैनिक स्कूल तिलैया के शिक्षक धनंजय कुमार ने कहा कि रोहित कटारिया शुरू से ही मेधावी था। उसने अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। धनंजय स्कूल में भौतिकी के शिक्षक हैं। रोहित कटारिया वर्ष 1994 से 1999 तक सैनिक स्कूल तिलैया में पढ़ाई की थी। जुलाई 1999 में ही इनका चयन एनडीए के लिए हुआ था। इनके पिता कर्नल सतबीर कटारिया तब सैनिक स्कूल तिलैया में ही प्राचार्य के पद पर थे। रोहित का परिवार मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है।
फ्रांस से राफेल लाने वाले पायलटों में शामिल रोहित कटारिया के पिता कर्नल (रिटा.) सतबीर सिंह ने कहा उन्‍हें बेटे पर गर्व है। सब कुछ सपने जैसा लग रहा है।


टिप्पणियाँ